खरड़। तहसील कांप्लेक्स खरड़ में मंगलवार को अलग-अलग गांवों और शहरों के नंबरदारों ने दूध और जलेबियों का लंगर लगाया। इस अवसर पर राज्य प्रधान बलजीत सिंह झुगियां, तहसील खरड़ के प्रधान हरमिंदर सिंह ने बताया कि नंबरदार हर साल यह लंगर लगाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार दूध और जलेबियों का लंगर लगाकर नंबरदारों ने सेवा की। इस अवसर पर द मनजीत सिंह जगा, गुरिंदरपाल खानपुर, जसपाल सिंह देसूमाजरा, सुखविंदर सिंह, हरगुरप्रीत सिंह मुंडी खरड़, अमरिंदर सिंह सहौड़ा, जगीर सिंह दाऊंमाजरा, कुलविंदर सिंह खूनीमाजरा, सचिन कुराली, सोम नाथ कुराली, प्रदीप सिंह कुराली, कुलदीप सिंह भागोमाजरा तथा हरप्रीत सिंह देसूमाजरा समेत अन्य नंबरदार भी उपस्थित रहे।