मोहाली। सेक्टर-91 में एक एनआरआई महिला के हाथ से उस समय अचानक गोली चल गई जब वह अपने पति की रिवाल्वर उठाकर रख रही थी। इस हादसे में गोली महिला के पेट के किनारे पर लगी। महिला को गंभीर हालत में तुरंत सोहाना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला की पहचान 42 वर्षीय अमृतपाल कौर के रूप में हुई है। वह कनाडा में रहती है और यहां आई हुई थी। सोहाना पुलिस मामले की पड़ताल में लगी है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार दोपहर 3 बजे उस समय हुई जब महिला अपने पति रशपाल सिंह के साथ सेक्टर-91 में अपने ससुराल में आई हुई थी।। रशपाल सिंह अपने पिता पूर्व डीएसपी अवतार सिंह संधू के पास माजरी स्थित फार्म हाउस पर गए हुए थे। वहीं, घर पर सफाई करते समय अमृतपाल कौर जब लाइसेंसी रिवाल्वर उठाकर रखने लगी तो अचानक गोली चल गई। सोहाना थाने के एसएचओ ने कहा कि जख्मी महिला के बयान दर्ज करने के लिए टीम गई हुई है।