फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत में रह रहे एनआरआई से रियल स्टेट कंपनी ने प्लॉट के नाम पर ठगे 25 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर की एक नामी रियल स्टेट कंपनी की ओर से कुवैत में रह रहे एक एनआरआई व्यक्ति से प्लॉट बेचने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में कंपनी पर एनआरआई थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-112 में स्थित एक रियल स्टेट कंपनी के डायरेक्टर कमलजीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस संबंधी पंजाब अंगेस्ट करप्शन के प्रधान सतनाम सिंह दाऊं ने बताया कि उनके जानकार एनआरआई गुरमीत सिंह ने उन्हें बताया कि उनके साथ ठगी की गई है। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। एनआरआई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उक्त कपंनी लांडरां के पास स्थित है। 2010 में उन्होंने इस कंपनी से दो सौ गज का एक प्लॉट का 14 लाख रुपये में खरीदा था। कंपनी ने प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए तीन लाख की मांग अलग से की थी। इसके बाद कंपनी ने विभिन्न कारण बताकर उनसे और भी पैसे ले लिए थे। लेकिन प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाई थी। इसके बाद गुरमीत ने कई बार कंपनी को प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा, लेकिन हर बार टाल मटौल की नीति अपनाई गई। जिस प्लॉट के लिए उनके साथ सौदा हुआ था, बाद में कंपनी ने उसकी जगह दूसरा प्लॉट नंबर जारी कर दिया। लेकिन प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाई। कंपनी के कहने पर उन्होंने प्लॉट में नींव भरी थी जिस पर करीब तीन लाख रुपये खर्च आया और उसके बाद कंपनी ने फिर उनका प्लॉट नंबर बदल दिया। जिससे उन्हें और निराशा हाथ लगी।
दाऊं ने बताया कि जब उनकी संस्था ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि 2010 में कंपनी इस जमीन की मालिक ही नहीं थी और न ही कंपनी के पास लाइसेंस था। फिर भी कंपनी लोगों को ठग रही थी। इस कंपनी को लाइसेंस 2012 से 2015 तक मिला था। इसके बाद से कंपनी ब्लैक लिस्टेड है। इसके बाद उन्होंने एडीजीपी एनआरआई विंग के सामने पूरे मामले की जानकारी देकर सबूत पेश किए। जिनकी जांच करने के बाद कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ एनआरआई थाने में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें