फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई पर चाकू से हमला, सोने की चेन छीनकर लुटेरे फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। सिसवां रोड पर बाइक सवार नकाबपोश लुटेरे नौजवान के गले में से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। इसके अलावा नौजवान पर चाकू से हमला कर उसे घायल भी कर दिया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। देर शाम हुई इस घटना संबंधी एनआरआई विशाल कुमार ने बताया कि वह शहर से अपने घर को वापिस जा रहा था। सिसवां रोड पर से जब वह मॉडल टाऊन में दाखिल होने लगा तो रास्ते पर दो मोटर साइकिल सवारों ने उसको घेर लिया। मोटर साइकिल पर चार नकाबपोश सवार थे। इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर बैठे नकाबपोश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। इसी दौरान घायल विशाल को स्थानीय सिविल अस्पताल में लाया गया। घायल विशाल ने बताया कि वह कुछ दिन पहले मलेशिया से आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें