मोहाली। अब वीआईपी जिले ईवीएम और वीवीपैट को स्टोर करने के लिए वेयर हाउस स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में इमारत बनाई जागी। वह भी आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 6 महीने में तैयार होगी। सोमवार को वेयर हाउस का नींव पत्थर अतिरिक्त सहायक कमिश्नर मुनीशा राणा ने रखा। इस दौरान प्रशासन के कई सीनियर अधिकारी मौजूद थे। वहीं, साफ हो गया कि 6 महीने में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। यह इमारत जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में बनेगी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 2.17 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस वेयर हाउस की इमारत तीन मंजिला होगी। राजप्रीत सिंह सिधू ने बताया कि यह काम निजी कंपनी एमएस कंट्रक्शन रूपनगर को अलाट किया गया है। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी एवं बीएंडआर के कार्यकारी इंजीनियर राजप्रीत सिंह सिद्घू, दिपंाकर गर्ग पीसीएमस, करनैल सिंह उप मंडल इंजीनियर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, रजीव कुमार जूनियर इंजीनियर, राजीव गुप्ता जूनियर इंजीनियर, संजय कुमार निर्वाचन तहसीलदार और सुरिंदर कुुमार कानूनगो मौजूद थे।