फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली के नाइट क्लबों पर अब होगी सख्ती, जांच के लिए टीम तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अब वीआईपी सिटी के नाइट क्लबों में सख्ती की जाएगी। क्योंकि शहर में कई नाइट क्लब देर रात तक चलते हैं। इतना ही नहीं, इन क्लबों में देर रात तक शराब भी सर्व किए जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसी स्थिति को रोकने के लिए एक्साइज विभाग की टीम लगातार इन क्लबों पर अपनी नजरें रख रही है। जानकारी के अनुसार निर्धारित नियमों को ताक पर रखकर मोहाली में कुछ नाइट क्लब देर रात तक चलाए जा रहे हैं। इसके चलते क्लबों के खिलाफ एक्साइज विभाग भी कमर कस चुका है और छापेमारी शुरू कर दी गई है। एक्साइज विभाग की टीम शुक्रवार देर रात मोहाली के बेस्ट टेक माल के एक क्लब में पहुंची और जांच की। एक्साइज विभाग की टीम को देखने के बाद क्लब में अफरा तफरी मच गई और कई ग्राहक चलते बने। इसके साथ ही कई ग्राहक इधर उधर हो गए। बताया जाता है कि क्लब के सदस्य और संचालक के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन

छापेमारी में शामिल एक्साइज विभाग के अधिकारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि एक्साइज विभाग की ओर से यह रुटीन जांच थी। यह जांच टीम मोहाली के हरेक क्लब में करती है। कुलविंदर सिंह ने बताया कि मोहाली में एक बजे क्लबों के बंद होने का समय है। इसको जांच के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। एक्साइज अधिकारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि मोहाली में नाइट क्लबों पर सख्ती करने के उद्देश्य से ही टीम लगातार क्लबों की चेकिंग करती है। यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें