फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किताबों से होगी दोस्ती, हर स्कूल में होगा पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्रों की किताबों से दोस्ती करवाने की दिशा में शिक्षा विभाग नई रणनीति से जुट गया है। अब सभी स्कूलों में पुस्तकालयों की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इतना ही नहीं सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के पुस्तकालय में तो निजी स्कूलों की तरह टैबलेट तक रहेंगे ताकि विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित हो सके। साथ ही वह किसी भी विषय को आसानी से समझ पाएं। यह सारी कार्रवाई शिक्षामंत्री परगट सिंह के आदेशों पर की जा रही है। उम्मीद है कि आने वाले समय में इसके अच्छे नतीजे सामने जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कोरोना महामारी की वजह से काफी समय तक छात्रों ने घरों से पढ़ाई की है। ऐसे में उनकी पढ़ने की आदत पर असर पड़ा है। वह पढ़ाई पर अपना ध्यान तक केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के बाद स्कूल खुले तो यह बात सामने आई थी कि छात्रों को पढ़ने में काफी दिक्कत आ रही है। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत को सुधारने के लिए मंथन करने के बाद स्कूलों को पुस्तकालय को मजबूत करने का फैसला लिया गया। साथ ही स्कूलों में तैयार की गई भाषा, मैथ और साइंस लैब का भी प्रयोग करने की हिदायत शिक्षकों को दी गई है ताकि छात्रों की इसमें रुचि बने। साथ ही बच्चों का प्रदर्शन भी सुधरे। स्कूल शिक्षकों को कहा गया है कि वह टीचिंग लर्निंग मैटीरियल का प्रयोग पढ़ाई में करे। शिक्षामंत्री परगट सिंह ने कहा कि पंजाब के स्कूलों का स्तर सुुुधारा जा रहा है। स्कूलों में निजी स्कूलों की तरह सुविधाएं दी जा रही हैैं। नतीजा यह है कि स्कूलों में छात्रों का दाखिला भी बढ़ा है।
पहले चंडीगढ़ के स्कूलों का करवाया था दौरा
कुछ समय पहले शिक्षा विभाग की तरफ से पंजाब के स्कूलों के शिक्षकों को चंडीगढ़ के स्कूलों का दौरा करवाया गया था। साथ ही वहां पर शिक्षकों को पढ़ाने के तरीके सिखाए गए थे। इसके अलावा स्कूल शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम करवाए थे। उम्मीद यह थी कि स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधरेगा। इसके अच्छे रिजल्ट भी आने लगे थे, लेकिन इसी बीच कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें