फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक्सीडेंट प्रोन एरिया की थ्री-डी स्कैनर से मैपिंग शुरू, सड़क हादसे रोकने को सुधारी जाएंगी खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अब एक्सीडेंट प्रोन एरिया की थ्री-डी स्कैनर से मैपिंग शुरू, सड़क हादसे रोकने को सुधारी जाएंगी खामियां
विज्ञापन

क्रासर - वीआईपी जिले में सड़क हादसे रोकने को ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया नया सिस्टम
दिल्ली की एक कंपनी के सहयोग से लिया गया काम, आम लोगों को होगा फायदा
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। पंजाब के वीआईपी जिले में सड़क हादसे रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक्सीडेंट प्रोन एरिया की थ्री-डी स्कैनर से मैपिंग शुरू कर दी है। जिससे सड़कों पर उन खामियों को दूर किया जा सके जिनके कारण सड़क हादसे होते हैं। इसमें सुधार किया जाएगा। इस सिस्टम को पूरी तरह से लागू करने के लिए बुधवार को फेज-7 के लाइट प्वाइंट पर आईजी ट्रैफिक एसके सिंह की अगुवाई में इस सिस्टम का एक डैमो लिया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिससे पूरे इलाके के लोगों को फायदा होगा।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को आईजी ट्रैफिक एसके सिंह अपनी पूरी टीम के साथ फेज-7 के ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर पहुंचे। यहां पर दिल्ली से आई एक कंपनी के अधिकारी मौजूद थे। जिन्होंने रोड के सेंटर में थ्री-डी स्कैनर लगाकर उक्त चौराहे की सारी स्थिति के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। इस मौके पर बताया गया कि सड़क हादसे होने के पीछे रोड से लेकर कई अन्य खामियां होती थीं। पहले उन खामियों को सुधार करने के लिए ड्राइंग बनाने से लेकर अन्य काम में काफी समय लग जाता था। लेकिन इसके बाद भी खामियां रह जाती है। जबकि थ्री-डी स्कैनर से यह काम 15 से 20 मिनट में हो जाता है। इससे रोड की वास्तविक स्थिति का सही तरीके से पता चल जाता है। इसके साथ ही रोड के डिजाइनिंग से लेकर अन्य खामियों को सुधारा जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान सभी प्वाइंट की थ्री-डी स्कैनिंग करवाकर खामियों को सुधारा जाएगा। इसके साथ ही हादसों से लोगों की जान बचाने की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन

पूरे जिले में 91 एक्सीडेंट प्रोन एरिया
मोहाली जिले में ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कुल 91 एक्सीडेंट प्रोन एरिया की पहचान की गई है। इसमें से 61 प्वाइंट नेशनल हाईवे पर पड़ते हैं। जबकि 18 प्वाइंट नगर निगम के अधीन आने वाले एरिया में पड़ते हैं। वहीं, 39 प्वाइंट डेराबस्सी सब डिविजन के अधीन आते हैं। जबकि मोहाली में 31 और खरड़ में 21 ऐसे एक्सीडेंट प्रोन एरिया पड़ते हैं।
एक्सीडेंट प्रोन एरिया से पहले लगाए बोर्ड
शहर में रोजाना एक व्यक्ति की सड़क हादसे की वजह से मौत हो रही थी। यह मामला सरकार के लिए एक चिंता का विषय बन गया था। इसके बाद पूरे इलाके का सर्वे करवाया गया, जिसमें यह बात भी सामने आई थी कि कई जगह सड़कों का निर्माण सही तरीके से नहीं किया गया है और दूसरा एक्सीडेंट प्रोन एरिया से पहले कोई अलर्ट बोर्ड नहीं है। इसकी वजह से भी हादसे होते हैं। जिसके बाद वहां पर बोर्ड लगाने की दिशा में काम किया गया।
विज्ञापन

थ्री-डी सिग्नल से रुकेंगे हादसे, पेट्रोल भी बचेगा
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 बी जंक्शन पर देश की पहली स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लाइटों का पायलट प्रोजेक्ट कामयाब हो गया। इसके बाद 4 अन्य जगह पर भी इस तरह का प्रोजेक्ट लगाने का फैसला लिया गया है। गत अगस्त, 2019 में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 के लाइट प्वाइंट पर थ्री-डी स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम लगाया गया था। यह लाइट पूरी तरह से कंप्यूटर पर आधारित थी। साढ़े तीन महीने के समय में 10 लाख 80 हजार से अधिक वाहनों ने 15 हजार 528 लीटर तेल बचाया। यहीं नहीं वाहनों का लाइटों पर खड़े होने का समय भी 720 घंटे कम हुआ है। उक्त स्थान ब्लैक स्पॉट एरिया में शामिल था, लेकिन इस समय अवधि में यहां पर एक भी सड़क हादसा नहीं हुआ है जो प्रोजेक्ट की कामयाबी का सबसे बड़ा प्रमाण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें