फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः कर्फ्यू में भी रेस्टोरेंट के खाने का ले पाएंगे स्वाद, मोहाली में शुरू हुई होम डिलीवरी

Wed, 01 Apr 2020 02:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते लगे कर्फ्यू की वजह से घर में बैठे लोग अब रेस्टोरेंट के व्यंजनों और बेकरी पर तैयार होने वाले उत्पादों का स्वाद ले पाएंगे। इसके लिए उन्हें कहीं जाना नहीं पड़ेगा। बल्कि वह घर से ही ऑर्डर देकर इनकी होम डिलीवरी ले पाएंगे।
विज्ञापन


यह सुविधा मंगलवार को डीसी गिरीश दियालन की ओर से जारी किए गए आदेशों के कारण मिली। इससे उन विद्यार्थियों को जो पीजी में रह रहे हैं और इनके अलावा आम लोगों को खाने-पीने की चीजें मंगवाने में आसानी होगी।

डीसी के आदेशों के मुताबिक, यह सर्विस घर बैठे ही मिलेगी। इसमें घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने सिर्फ घर खाना पहुंचाने के उद्देश्य से खाने-पीने की चीजें तैयार करने वाले भोजनालयों, बेकरी, टिफिन सर्विस आदि को काम करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


दरअसल पंजाब में लॉकडाउन के बाद से सभी होटलों, रेस्टोरेंट्स, बेकरी आदि को बंद कर दिया गया था। कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों को घरों पर रहने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद से कुछ लोगों को खाने-पीने की चीजें नहीं मिलने से काफी मुश्किल आ रही थी। यह मामला प्रशासन के ध्यान में था, जिसके चलते अब प्रशासन ने इस दिशा में फैसला दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें