फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्राइम सेक्टर-69 तक पहुंचने में लोगों को नहीं होगी दिक्कत, अस्थाई रास्ता तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के सबसे प्राइम सेक्टरों में शामिल सेक्टर-69 में लोगों को सीधा अपने घरों तक पहुंचने के लिए अब दिक्कत नहीं आएगी। क्योंकि अब लोगों की सुविधा के लिए अस्थाई सीधा रास्ता बनाया गया है। सेक्टर के पार्षद के प्रयास से यह संभव हो पाया है। जिससे एरिया के लोगों को फायदा होगा। इस संबंधी पार्षद सतबीर सिंह धनोआ ने कहा कि उनकी कोशिश यहीं है कि इलाके का संपूर्ण विकास करवाया जाए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-69 शहर में सबसे प्राइम फेजों में शामिल है। इस एरिया में कई नामी स्कूल, मार्केट और वीआईपी लोग रहते हैं। लेकिन इस सेक्टर के लिए बाहरी सड़कों से सीधा रास्ता नहीं होने के कारण यह समस्या आफत बनी हुई थी। ऐसे में कई साल से लोग दिक्कत उठा रहे थे क्योंकि दो मिनट के रास्ते को तय करने के लिए लोगों को 10 मिनट तक लगते थे। इतना ही नहीं इससे हादसों का डर भी बना रहता था, कई बार यह मामला अधिकारियों के सामने उठाया गया था।
लोगों की सुविधा के लएि अब यह अस्थाई रास्ता बनाया गया है। पार्षद सतबीर सिंह धनोआ ने बताया कि उनकी ओर से एजेंडे के मुताबिक वार्ड में तकरीबन सभी विकास के काम करवाए जा रहे हैं। यहां पर सरकारी डिस्पेंसरी बनाने के लिए प्रयास जारी है। उम्मीद है कि जल्दी ही इसे मंजूर करवा लिया जाएगा। इसके अलावा बाकी के कामों के लिए वे भाग-दौड़ करके टेंडर लगवा रहे हैं। लेकिन अभी नगर काउंसिल की ओर से विकास कार्यों के टेंडर नहीं खुलने की वजह से उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि पार्क नंबर-3 और 6 में एक और आधुनिक जिम लगवाने, जहां जरूरत है वहां पर सड़के बनाने, पानी की सही निकासी के लिए कर्व चैनल लगाने, पार्किंग की सहीं व्यवस्था के अलावा शिक्षा बोर्ड के सामने और गुरुद्वारा श्री अंब साहिब के सामने पेवर ब्लॅक लगाने का काम जल्दी ही शुरू हो जाएगा। इसके अलावा पुलिस कांप्लेक्स फेज-8 सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाने के टेंडर पास करवाए गए हैं। उस काम को भी जल्दी ही पूरा किया जएगा। इस मौके पर जसमिंदर सिंह हैप्पी, बलविंदर सिंह, करम सिंह मावी, हरभगत सिंह बेदी, मेजर सिंह, रजिंदर सिंह और एचपी सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें