फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शहर की रिहायशी सोसायटीज में स्थापित होंगे ओपन एयर जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोविड का सामना कर रहे शहर के लोगों को शारीरिक रूप से तंदुरुस्त बनाने के लिए नगर निगम की ओर से शहर में 20 ओपन एयर जिम लगाने का काम चल रहा है। इनके अलावा शहर की विभिन्न रिहायशी सोसायटीज में भी 20 ओर नए ओपन एयर जिम लगाए जाएंगे। जिससे लोग अपने घर के नजदीक ही अपनी फिटनेस का ख्याल रख पाएं और उन्हें किसी तरह की फीस भी अदा न करनी पड़े। यह बात राज्य के सेहत मंत्री एवं हलका विधायक बलबीर सिंह सिद्घू ने वीरवार को कही। उन्होंने बताया कि नए जिम लगाने के लिए सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई है। इस काम पर एक करोड़ 96 लाख रुपये का खर्च आएगा और जल्दी ही यह काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सेहत मंत्री ने बताया कि यह पहला मौका है जब नगर निगम की ओर से शहर में स्थित हाउसिंग सोसायटीज में अपने खर्च पर काम करवाए जा रहे हैं। इससे पहले शहर की विभिन्न सोसायटीज जिनमें पंचम सोसायटी, जलवायु विहार, हाउसफेड कांप्लेक्स, आइवरी टावर में काम करवाए गए हैं। इस काम पर 6 करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत आई है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर कांप्लेक्स सेक्टर-79 में 7 लाख 29 हजार रुपये और हाउसिंग कांप्लेक्स सेक्टर-68 में होने वाले कामों पर 31 लाख 16 हजार रुपये खर्च करने की मंजूरी दी गई। जिससे इन सोसायटीज में रहते अधूरे काम पूरे किए जा सकें। उन्होंने कहा कि बाकी के रहते कामों को भी पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा।
बता दें कि शहर की हाउसिंग सोसायटीज में निगम की ओर से काम करवाए जाने का मामला कुछ समय पहले हाउस की बैठक में उठा था। इस मामले को अकाली-भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने प्रमुखता से उठाया था। उनकी दलील थी कि सोसायटीज से प्रॉपर्टी टैक्स लिया जाता है। ऐसे में उन लोगों को भी निगम की ओर से सुविधाएं दी जाएं। इसके बाद सोसायटीज के लिए इन कामों के प्रस्ताव पारित कर निकाय विभाग को भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें