फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः यात्रियों की संख्या घटी, अब छह नहीं तीन दिन ही उड़ान भरेगी चंडीगढ़ से दुबई की फ्लाइट

Mon, 16 Mar 2020 12:58 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ की ओर से कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के कारण देश और विदेश जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। लेकिन इसका प्रभाव चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर ज्यादा नहीं हुआ है। इंडिगो ने अपनी फ्लाइट्स का शेड्यूल बदला है, इसमें अब दुबई से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आएगी।
विज्ञापन


जबकि चंडीगढ़ से दुबई के लिए मंगलवार, वीरवार और शनिवार को जाएगी। जबकि इससे पहले यह फ्लाइट रोजाना 6 दिन आती-जाती थी। इंडिगो ने आपरेशनल कारणों से दुबई की उड़ान का शेड्यूल बदला है। जबकि एयर इंडिया की शारजाह के लिए उड़ान में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वह पहले की ही तरह जारी है।

डब्ल्यूएचओ की ओर से कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के बाद इससे बचाव के लिए चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा इंतजाम किए जा चुके हैं। इसमें बाहर से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की जा चुकी है। इसके साथ ही अन्य स्टाफ के साथ एयरपोर्ट पर दो डाक्टरों की ड्यूटी मेडिकल चेकअप के लिए लगा दी गई है। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से किसी फ्लाइट को सस्पेंड नहीं किया गया है। फिलहाल इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह शेड्यूल 28 मार्च तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


10 फीसदी घटी आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या
कोरोना वायरस के चलते मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में 10 फीसदी की कमी आई है। एक प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस के खौफ की वजह से यात्रियों की संख्या घटी है। चंडीगढ़ से फिलहाल देश और विदेश की 43 उड़ान आपरेट होती हैं। इन उड़ानों में यात्रियों की संख्या में 7 से 10 फीसदी तक कमी आई है।

रोजाना जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट
एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर एमआर जिंदल ने बताया कि एयर इंडिया की ओर से शारजाह के लिए रोजाना फ्लाइट आपरेट की जा रही है, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी फ्लाइट्स में एहतियात बरती जा रही है और ग्राउंड स्टाफ से लेकर केबिन क्रू तक को इसकी ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

जो टिकट कैंसिल हो रही हैं वह चंडीगढ़ के लिए नहीं, बल्कि वो लोग टिकट कैंसिल करवा रहे हैं जिनकी बाहर से आने के लिए कई महीने बाद की टिकटे हैं, और वे अगली बुकिंग जल्दी से जल्दी की करवा रहे हैं। जिससे उनके पारिवारिक सदस्य जल्दी विदेश से भारत अपने घर आ जाएं। इसमें से ज्यादातर टिकटें कनाड़ा के टोरेंटो से नई दिल्ली की हैं।

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने बताया कि इंडिगो ने दुबई की फ्लाइट का नया शेड्यूल देना है। फिलहाल इंडिगो की फ्लाइट के सप्ताह में तीन दिन ही आने-जाने की संभावना है। इंडिगो आपरेशनल कारणों से ऐसा करने जा रहा है। अभी इसका नया शेड्यूल नहीं आया है और जैसे ही शेड्यूल आएगा इसे बता दिया जाएगा। जहां तक एयरपोर्ट पर टिकट कैंसिलेशन की बात है, तो यहां कम ही लोग आ रहे हैं। टिकट कैंसिल करवाने के लिए सभी एरयरलाइंस ने ऑनलाइन सपोर्ट दे दी है और आसानी से टिकट कैंसिल हो रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें