अब खरड़ चंडीगढ़ हाईवे देगा पर्यावरण बचाने का संदेश
क्रासर - निजी संस्था ने फ्लाईओवर के पिलर्स पर बनाया वर्टिकल गार्डन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। विधानसभा हलका श्री चमकौर साहिब के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं जो समाज सेवा के लिए काम करती हैं, उससे समाज को अच्छी शिक्षा मिलती है और हर इंसान को हमेशा ही समाजसेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहिए। वह फ्रैंडज फॉरएवर वेलफेयर सोसायटी खरड़ की ओर से खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर फ्लाईओवर के पिलर्स पर बनाए गए वर्टिकल गार्डन का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने संस्था की ओर से किए जा रहे समाजसेवा के कामों की सराहना की और शहरवासियों से अपील की है कि वह इन पिलर्स को हमेशा साफ सुथरा रखें। सोसायटी के प्रधान जसविंदर सिंह ने बताया कि पिलर्स पर खूनदान करने, बेटी बचाओ, वातावरण की संभाल और पानी की बचत समेत अलग-अलग तरह की पेंटिंग की गई है। इस अवसर पर प्रिंसिपल जतिंदर गुप्ता, पंकज कुमार, सतीष कुमार, संजीव करवल, कुलविंदर सिंह, रितेंदर सिंह, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, रमनदीप सिंह, बलजिंदर सिंह, शिंदरपाल कौर, आप नेता कुलदीप सिंह खेड़ी, गुरिंदर सिंह ढींढसा यूथ प्रधान, संदीप सिंह मीडिया इंचार्ज, कुलविंदर सिंह मदनहेड़ी और कमलजीत कौर पन्नुआं आदि समेत कई गण्यमान्य मौजूद थे।
फोटो कैप्शन- विधान स ा हल्का श्री चमकौर साहिब के विधायक डाक्टर चरणजीत सिंह पिल्लरों पर की गई पेंटिग का उद्घाटन करते हुये।
फोटो नंबर- 01 खरड़-फोटो नंबर 02