फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-11 में छोटे कारोबारियों को नोटिस, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 के एलआईजी और एमआईजी मकानों से छोटे कारोबार चलाने वाले लोगों में गमाडा के नोटिस के बाद रोष बढ़ गया है। दुकानदारों ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनके रोजगार पर कार्रवाई हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। दुकानदारों ने बताया कि वे बड़े कारोबारी नहीं, बल्कि आम परिवारों से जुड़े छोटे दुकानदार हैं। वे घर के एक हिस्से में दुकान या सर्विस सेंटर चलाकर परिवार का खर्च चलाते हैं। उनका कहना है कि यह काम वर्षों से चल रहा है और इससे कई परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी है। गमाडा के नोटिस में पंजाब रीजनल एंड टाउन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्ट, 1995 की धाराओं का हवाला दिया गया है। इससे दुकानदारों को अपने काम पर कार्रवाई की आशंका है। दुकानदारों के अनुसार, करीब 10-15 वर्ष पहले भी ऐसे नोटिस आए थे। तब सरकार के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया था। दुकानदारों ने छोटे कारोबारियों के लिए समाधान निकालने की मांग की है। चंदर मोहन, रमणीक सिंह और लाभ सिंह जैसे दुकानदारों ने स्पष्ट किया कि वे बड़े व्यावसायिक प्रोजेक्ट नहीं चाहते। वे केवल परिवार के पालन-पोषण के लिए छोटे स्तर पर काम जारी रखने की अनुमति चाहते हैं। उन्होंने दोहराया कि कार्रवाई होने पर वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें