फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: राजा वड़िंग की रोष रैली में शामिल न होने पर हलका इंचार्ज को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सरकार की पंजाब सरकार की ज्यादतियों के खिलाफ शहर में हुए विशाल विरोध प्रदर्शन में हलका खरड़ से कांग्रेस इंचार्ज विजय कुमार शर्मा (टिंकू) के शामिल न होने पर उनकों पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

इस नोटिस के संबंध में कांग्रेस के जिला मोहाली के अध्यक्ष रणजीत सिंह जीती पडियाला ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की ज्यादतियों के खिलाफ कांग्रेस की ओर से धरने में जहां पंजाब इंचार्ज देवेन्द्र यादव सहित पंजाब की सीनियर लीडरशिप शामिल हुई वहीं हलका खरड़ के कांग्रेस के इंचार्ज विजय शर्मा (टिंकू) ने भाग नहीं लिया। उन्हें पार्टी हाईकमान के निर्देशों की अवहेलना मानते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कैप्टन संदीप संधू ने विजय शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उन्होंने कहा कि उनके द्वारा विरोध प्रदर्शन में पार्टी के आदेश का विरोध करना पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बजाय, विजय शर्मा ने समर्थकों के साथ अपने आवास मोरिंडा में बैठक बुलाई और पार्टी अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस के वरिष्ठ और जिम्मेदार नेता होने के नाते आप इस तरह से पार्टी की छवि खराब करने के मामले को लेकर उन्हें कारण बताओ नोटिस व इस व्यवहार पर पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विजय शर्मा को नोटिस के जवाब में अपना पक्ष रखने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन


इस संबंधी हलका इंचार्ज विजय शर्मा टिंकू ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी की विरोध रैली के समानांतर कोई मीटिंग नहीं की और न ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राजा वडि़ंग के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आमतौर पर उनके घर आते हैं, जिसे मीटिंग कहा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है और वह पार्टी अध्यक्ष और आलाकमान से बात कर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें