फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 28 जनवरी को सब तहसील जीरकपुर में नही होंगी रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। 28 जनवरी को सब तहसील जीरकपुर में रजिस्ट्री नहीं होंगी। इसका कारण यह है कि रजिस्ट्री लिखने वाले डीड राइटर, नक्शा नवीस व वकील हड़ताल पर चले गए हैं। तहसील में काम करने वाले दो कंप्यूटर ऑपरेटरों पर परेशान करने के आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत नायब तहसीलदार को दी गई है। मांग की है कि ऑपरेटर उन्हें परेशान न करें या दोनों ऑपरेटरों को यहां से बदला जाए तभी वह काम पर आएंगे। नायब तहसीलदार की दी शिकायत में करीब 35 डीड राइटर, नक्शा नवीस व वकीलों ने दस्तखत कर सहमति जताई और कहा कि कंप्यूटर ऑपरेटर दोनों कंम्यूटर ऑपरेटर लंबे समय से लगातार काम कर रहे हैं। इसके चलते वह किसी भी अधिकारी या व्यक्ति कि बात नहीं मानते। वह अपनी मर्जी से काम करते हैं और बिना वजह परेशान करते हैं। सभी शिकायतकर्ताओं ने कहा कि जब तक इन दोनों कि बदली नहीं की जाती वह काम नहीं करेंगे। कुछ महीने पहले इन दोनों ऑपरेटर्स की शिकायत एसडीएम डेराबस्सी से भी की थी लेकिन उनके दखल के बाद कुछ समय तो उन्होंने ठीक काम किया। एक दो महीने बाद दोबारा फिर से वही हालत कर दिए। जिस कारण वह लोग बेहद परेशान हैं। इसलिए सब ने मिलकर 28 जनवरी को हड़ताल पर जाने की सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें