फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की जानकारी के बिना नहीं हो सकता एनओसी फर्जीवाड़ा : पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। डेराबस्सी तहसील में बीते कुछ दिनों से एनओसी के फर्जीवाड़े को लेकर खूब चर्चा चल रही है। इस पर सवाल उठाकर सीधा निशाना केजरीवाल पर लगाते हुए पू्र्व विधायक एनके शर्मा ने कहा कि सरकार की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा घोटाला होना संभव नहीं। एनओसी के नाम पर पिछले डेढ़ साल में भ्रष्टाचार से जितना भी पैसा वसूल हुआ, सब केजरीवाल तक गया है क्योंकि डेराबस्सी में एक एनआरआई महिला को रजिस्ट्री करवाने के लिए एक लाख रिश्वत देनी पड़ी जबकि वह महिला पंजाब के मुख्य्मंत्री की जानकार थी। यदि मुख्यमंत्री की जानकार को पैसे देने पड़े तो इसका मतलब यह हुआ कि मुख्यमंत्री से भी बड़ी ताकत इसमें लगी हुई है जो सीधा-सीधा केजरीवाल की ओर इशारा करती है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक एनके शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में तो आप सरकार ने कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। यह भी दावा किया कि एनओसी के इस खेल में किसी भी असल साजिशकर्ता यानि किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी क्योंकि सरकार खुद इस खेल में शामिल है। कार्रवाई के बाद उन लोगों को परेशान होना होगा जिन्होंने जाने अनजाने अपनी रजिस्ट्रियां उनसे करवाई होंगी। वहीं, भ्रष्टाचार करने वाले यह लोग फिर खुले घूमते रहेंगे। शर्मा ने आरोप लगाया के पहले एनओसी की शर्त रखकर तहसीलदारों के माध्यम से पैसा लूटा और अब लोगों की रजिस्ट्री रद्द करने के नाम पर पैसा लूटा जाएगा।

मामले की होनी चाहिए विजिलेंस जांच

यह भी आरोप लगाया कि इसमें हलके के एक आप कार्यकर्ता की ओर से यह खेल शुरू कर दिया गया है और 300 रजिस्ट्रियां एक व्यक्ति ने अपने घर रखी हुई हैं और उनसे पैसे लेकर उन्हें छोड़ा जा रहा है। इसके सुबूत उनके पास आ चुके हैं जिनका भी जल्द खुलासा किया जाएगा। यह आप सरकार कि सोची-समझी साजिश थी कि पहले एनओसी के बिना रजिस्ट्रियां होने दीं फिर उन पर कार्रवाई कर पैसे लूटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सब की विजिलेंस जांच होनी चाहिए। आप सरकार के दो साल के कार्यकाल में बिल्डरों को एक से दो लाइसेंस ही जारी हुए हैं और हर महीने पूरे हलके में हजारों रजिस्ट्रियां हो रही हैं। उन्होंने कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं के बारे में सबूतों के साथ शिकायत की थी लेकिन केंद्र की आप व कांग्रेस की गठजोड़ की नीति ने उनके भ्रष्टाचार पर भी पर्दा डाल दिया है तो फिर वह अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ क्या एक्शन लेंगे। इस दौरान शर्मा ने कहा के पूरे डेराबस्सी हलके के साथ पूरे पंजाब में एनओसी के फर्जीवाड़े की जांच होनी चाहिए और पूरे खेल को सार्वजनिक करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। फिर भले वे राजनीतिक लोग हो या गैर-सरकारी या सरकारी। ऐसा नहीं हुआ तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें