सेना के प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए अब तक 14,632 उम्मीदवारों ने खुद का नामांकन किया है। वहीं, उम्मीदवार अपना दाखिला कार्ड अपनी रजिस्टर्ड मेल आईडी या वेबसाइट
www.joinindianarmy.nic से डाउनलोड कर सकते हैं। रैली वाली जगह पर 7 से 10 बजे तक दाखिला होगा और उम्मीदवार का फिजिक फिटनेस टेस्ट करवाने के बाद उसके शारीरिक माप टेस्ट होंगे।
यह दस्तावेज लेकर जरूर आएं
उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग वाले दिन तहसीलदार या एसडीम की ओर से जारी ऑनलाइन निवास सर्टिफिकेट और ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र समेत आधार कार्ड प्रमाण पत्र लेकर आना जरूरी किया गया है। कोई भी मैनुअल प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवार स्कूल या कॉलेज की ओर से किया गया चरित्र प्रमाणपत्र, गांव के सरपंच और जिला प्रशासन की तरफ से छह महीने में जारी किया गया अविवाहित प्रमाणपत्र और गांव के सरपंच द्वारा काउंटर साइन्ड क्लेम के सर्टिफिकेट साथ लेकर जाएंगे।
18 साल से कम उम्र के उम्मीदवार अपने परिजनों की ओर से हस्ताक्षर किए गए क्लेम प्रमाणपत्र की फोटो लेकर आएंगे। इसके अलावा किसी के पास एनसीसी प्रमाणपत्र एबीसी, पिछले दो साल में अंतरराष्ट्रीय, राज्यस्तरीय खेलों में हिस्सा लेकर पहले और दूसरे स्थान पर आने का प्रमाणपत्र, रिलेशनशिप प्रमाणपत्र (डिस्चार्ज बुक सर्विसेज या पूर्व सैनिक के पुत्र होने का प्रमाणपत्र) लेकर आएंगे। जबकि सिख उम्मीदवार अपनी दस्तार समेत और बिना दस्तार की तस्वीरें लेकर आएंगे।
स्क्रीनिंग वाले दिन साढ़े 6 बजे पहुंचना होगा
उम्मीदवार जरूरी तौर पर अपनी स्क्रीनिंग वाले दिन रैली स्थान पर सुबह साढ़े 6 बजे रिपोर्ट करेंगे। योग्य उम्मीदवार की डॉक्टरी जांच शारीरिक जांच के अगले दिन होगी। वहीं, स्क्रीनिंग में सफल रहने वाले उम्मीदवारों के लिए साझी दाखिला प्रक्रिया के बारे में रैली के दौरान बताया जाएगा। वहीं, झूठे नामांकन की कोशिश करने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।