मोहाली। जिले में सोमवार को कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला, जबकि तीन लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। इससे अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 35 हो गई है। डीसी ईशा कालिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसलिए कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते रहें। वहीं, जिले में अब तक 68,909 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिनमें 67,803 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए। अभी तक 1071 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।