फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एनसीईआरटी की किताबें नहीं, कैसे हो पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सीबीएसई की ओर से तीसरी कक्षा और छठी कक्षा के सिलेबस में किए गए संशोधन के बाद अब तक किताबें प्रिंट होकर मार्केट में न आने के कारण अभिभावक परेशान हैं। इसके साथ ही कई दूसरी कक्षाओं की एनसीईआरटी की किताबें न मिलने से भी अभिभावकों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। जिले के स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत हो चुकी है। बच्चों ने भी स्कूल जाना शुरू कर दिया है, लेकिन बाजारों में एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध न होने से काफी परेशानी आ रही है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन अंजान बना हुआ है। अभिभावक मनु शर्मा ने बताया कि सत्र शुरू हो गया है, लेकिन बाजार में एनसीईआरटी की कई विषयों की किताबें नहीं मिल रही हैं। अधिकांश स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें चलन में हैं।
विज्ञापन

सिलेबस में संशोधन होने से पुरानी किताबों का प्रयोग नहीं हो पा रहा है। नई किताबों को लेने के लिए उनको मजबूरन बुक्स शॉप के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बुक्स शाॅप के प्रबंधकों अनुसार इस मई माह के बीच तक उनके पास किताबें पहुंचने की उम्मीद है। एनसीईआरटी के अनुसार नए सिलेबस पर आधारित किताबें अप्रैल और मई महीने में जारी कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें