फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेज-5 को जलभराव से मुक्ति दिलाने को निकालेंगे पक्का हल: मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-5 के लोगों की बारिश के दिनों में आने वाली जलभराव की दिक्कत जल्दी ही दूूर हो जाएगी। इस समस्या का नगर निगम स्थायी हल निकालेगा। बुधवार को फेज-5 पहुंचे मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने यह जानकारी पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि फेज-5 में बारिश में होने वाले जलभराव का मामला उनके ध्यान में है, यह एक गंभीर मु्द्दा है। कुछ समय पहले इससे इलाके के लोगों काफी नुकसान हुआ था। इस दिशा में अब पक्का हल निकाला जाएगा। मेयर ने कहा कि इलाके के लोगों को कुतों और लावारिस पशुओं की समस्या से भी निजात दिलाई जाएगी। इसके लिए जल्दी नई योजना के तहत काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा पार्कों और सड़कों को सुधारा जाएगा। सारी चीजों पर एक योजना के तहत काम किया जाएगा। कोशिश यही है कि इलाके में नगर निगम द्वारा किए गए काम की उचित देखभाल की जाए। मेंटीनेंस के काम पर भी उनका पूरा जोर रहेगा। उन्होंने इलाके के लोगों को कहा कि उनकी सेवा के लिए वह 24 घंटे तैयार हैं। किसी भी तरह की परेशानी या दिक्कत आने पर पर उनसे सीधे संपर्क करें। इसके अलावा किसी भी तरह का कोई सुझाव हो तो उन्हें या फिर अपने इलाके के पार्षद को बताएं। ताकि उस चीज पर चर्चा कर आगे बढ़ाया जाए। बता दें कि फेज-पांच शहर के प्राइम एरिया में शुमार है। इसी एरिया में डीसी व नगर निगम के कमिश्नर की सरकारी रिहायश है। साथ ही कई नामी पुलिस अधिकारी और बिजनेसमैन इलाके की शान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें