फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनके शर्मा का कांग्रेस पर अकाली दल के उम्मीदवारों को धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। हलका विधायक एनके शर्मा ने शुक्रवार को कांग्रेसी नेताओं पर अकाली दल के उम्मीदवारों को धमका कर उनको मैदान से हटाने का आरोप लगाया है। इस संबंधी उन्होंने चुनाव चुनाव आयोग, जिला चुनाव ऑब्जर्वर और रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बावा को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। एनके शर्मा ने इस मामले में मीडिया के सामने सबूत के तौर पर एक कांग्रेसी नेता की ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश की।
विज्ञापन

विधायक एनके शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि वीरवार की रात कांग्रेसी नेताओं ने अकाली दल की वार्ड -7 से एसई महिला उम्मीदवार जसविंद्र कौर पत्नी सुखदीप सिंह को नामांकन पत्र वापस लेने के लिए धमकाया था। उन्होंने महिला उम्मीदवार और उसके परिवार को डराने धमकाने के बाद उसके खाली कागजों पर दस्तखत करवा लिए। इससे महिला उम्मीदवार काफी डर गई और सुबह उम्मीदवार ने उनको जानकारी दी। इसके बाद महिला उम्मीदवार का हलफिया बयान लेकर रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम कुलदीप बावा के सामने पेश हुए। इस मौके पर महिला उम्मीदवार ने मामले की पूरी जानकारी दी। इसी तरह शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वार्ड-8 से एसई उम्मीदवार के पास अपनी जाति का कोई प्रमाण पत्र नहीं है और जो है वह हिमाचल प्रदेश का है जो पंजाब में मान्य नहीं है। इस पर ऐतराज के बाद उन्होंने पंजाब से 4 जनवरी को नया एसई प्रमाण पत्र बनवाकर जमा करवाया है। जो कि गैर कानूनी है। इसकी शिकायत भी उन्होंने चुनाव आयोग को दी है। इस संबंधी रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बावा ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच की जाएगी।
वहीं, इस मामले में कांग्रेस के हलका इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि अकाली विधायक एनके शर्मा अपनी हार को देखकर बौखला गए हैं। इसी कारण वह झूठे आरोप लगा रहे हैं। किसी भी उम्मीदवार के नामांकन पत्र रद्द नहीं करवाए गए, बल्कि हलका विधायक जानबूझकर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्शन -एनके शर्मा एसई उम्मीदवार के साथ रिटर्निंग अफसर को शिकायत देते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें