फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एनके शर्मा अकाली दल के उम्मीदवार घोषित, अकालियों में खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पटियाला लोकसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल की ओर से पूर्व विधायक एनके शर्मा को उम्मीदवार घोषित करने के बाद से हलका डेराबस्सी के अकालियों में खुशी की लहर है। एनके शर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन में संघर्ष और कड़ी मेहनत के दम पर ऊंचाइयां हासिल की हैं। 7 अप्रैल, 1970 को लोहगढ़ गांव में विश्वनाथ शर्मा और रक्षा शर्मा के घर जन्मे नरेंद्र शर्मा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव भबात के सरकारी हाई स्कूल से पास की है। इसके बाद उन्होंने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से बीएससी की डिग्री और शिमला यूनिवर्सिटी से एमएससी की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन

एनके शर्मा ने गांव लोहगढ़ के पंचायत चुनाव के दौरान एक हजार मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल कर सबसे कम उम्र के सरपंच बनकर राजनीति में अपना पहला कदम रखा। वे सरपंच संघ के अध्यक्ष बने। इस बीच लोहगढ़ समेत जीरकपुर के सात गांवों को तत्काल सरकार ने मिलाकर नगर पंचायत बना दिया। जिसमें शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया। जीरकपुर में नगर परिषद चुनावों के दौरान, नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में अकाली दल ने पंद्रह में से तेरह वार्ड जीते और 4 अप्रैल, 2003 को जीरकपुर नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष बने।

इसी बीच दिवंगत कैप्टन कंवलजीत सिंह की आकस्मिक मृत्यु ने राजनीतिक स्थिति बदल दी और अकाली दल ने उन्हें बनूड़ विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बना दिया। उन्हें अकाली दल की ओर से जिला योजना बोर्ड मोहाली के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था, जिसके दौरान उन्होंने मोहाली सहित पूरे जिले में बड़े विकास कार्य किए।
विज्ञापन


2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान शिरोमणि अकाली दल ने डेराबस्सी सीट से एनके शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। शर्मा 12 हजार से ज्यादा वोटों से जीते। सरकार ने उन्हें संसदीय सचिव (उद्योग एवं वाणिज्य विभाग) की जिम्मेदारी दी थी। साल 2017 के दौरान हुए विधानसभा चुनाव में एनके शर्मा दूसरी बार जीते और विधायक चुने गए। पिछले 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान श्री शर्मा को अपने जीवन की पहली हार का सामना करना पड़ा और आम आदमी पार्टी के कुलजीत सिंह रंधावा विधायक बने।

हासिल करने होंगे एक लाख वोट

टिकट मिलने के बाद अमर उजाला से बात करते हुए एनके शर्मा ने कहा कि अगर अकाली दल की पूरी टीम पटियाला लोकसभा में अपना सब कुछ झोंक दें तो वे जीत सकते हैं। उन्होंने पटियाला लोकसभा क्षेत्र के वोटों का गणित समझाते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल के सभी उम्मीदवारों को करीब ढाई लाख वोट मिले थे। कुल वोटों के हिसाब से साढ़े तीन लाख वोटों वाला उम्मीदवार चुनाव जीत सकता है, जिसे देखते हुए उसे सिर्फ एक लाख वोटों के लिए ही मेहनत करनी होगी, जो मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि अकाली दल की टीम के लिए एक लाख वोट हासिल करना मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें