फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नाइपर कर्मचारियों का 25वें दिन कैंडल मार्च, पुरानी पेंशन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नाइपर के गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समाधान न होने पर शुक्रवार को 25वें दिन कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में उनके परिवार और बच्चे भी शामिल हुए। उनकी मुख्य मांग वर्ष 2020 से रुकी पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू करना है।
विज्ञापन




कर्मचारियों का कहना है कि 24 सितंबर को निदेशक के साथ हुई बैठक में भी कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। नाइपर स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन के अनुसार, बैठक में पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू करने की मांग प्रमुखता से रखी गई। यह योजना पहले संस्थान के गैर-शिक्षण कर्मचारियों पर लागू थी। निदेशक ने कहा कि यह निर्णय उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। कर्मचारियों ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि नाइपर एक्ट और स्टैच्यूट्स के तहत बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को नीतिगत फैसले लेने का अधिकार है। एसोसिएशन ने बताया कि ऐसे निर्णय पहले भी बोर्ड की बैठकों में लिए गए हैं।



बोर्ड स्तर पर समाधान की मांग

कर्मचारियों में लंबे समय से मांग लंबित होने और समाधान न होने से रोष है। उन्होंने बोर्ड स्तर पर मामले का समाधान कर राहत देने की मांग की। कैंडल मार्च में परिवारों और बच्चों की भागीदारी से कर्मचारियों ने अपना विरोध दर्ज कराया। वे जल्द समाधान चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें