छह साल से रुकी पदोन्नति और वित्तीय उन्नयन देने की मांग
मोहाली। नाइपर-मोहाली के गैर-फैकल्टी कर्मचारियों का पीपीएस (पर्सनल प्रमोशन स्कीम) बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन सोमवार को 42वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी भूख हड़ताल और असहयोग आंदोलन के जरिए रोष जता रहे हैं।
कर्मचारियों के अनुसार, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) से मंजूर योजना पिछले छह साल से लागू नहीं हुई है। इसके कारण पदोन्नति और वित्तीय उन्नयन का लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि फैकल्टी कर्मचारियों को पांच साल बाद पदनाम और वेतनमान मिलता है, जबकि गैर-फैकल्टी कर्मचारी इससे वंचित हैं। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।