फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दुकान से नाै मशीनें और डाइयां गायब, किरायेदार पर चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एकता विहार बलटाना स्थित सोने-चांदी के गहने बनाने वाली दुकान से नौ कीमती मशीनें और करीब 800-900 डाइयां चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकान मालिक गौतम कौशल निवासी पंचकूला ने किरायेदार रिषी चौहान और एक अन्य व्यक्ति मुकेश गोयल पर कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौतम कौशल के अनुसार उन्होंने एकता विहार बलटाना को 17 सितंबर 2025 को रिषी चौहान को एक लाख रुपये मासिक किराए पर दिया था। दुकान में नौ मशीनें, सैकड़ों डाइयां, फर्नीचर और सीसीटीवी कैमरे लगे थे। पिछले कुछ महीनों से किराया न मिलने पर वह कई बार रिषी चौहान को नोटिस दे चुके थे। 24 नवंबर को रिषी चौहान ने अचानक दुकान खाली करने की बात कहकर चाबियां लौटा दीं और दावा किया कि दुकान का सारा सामान चोरी हो गया है। जब गौतम मौके पर पहुंचे तो पाया कि दुकान के ताले बिल्कुल सही थे, लेकिन अंदर रखा सारा सामान गायब था। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि 20 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे एक कैंटर में दुकान का सामान लोड कर कहीं ले जाया गया। फुटेज में दिखे व्यक्ति की पहचान पंचकूला निवासी फाइनेंसर मुकेश गोयल के रूप में हुई। उससे रिषी चौहान ने उधार लिया हुआ था। गौतम ने आरोप लगाया कि दोनों ने मिलीभगत कर उसका कीमती सामान चोरी कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें