कुराली। सिंघपुरा बाइपास के पास लगाए नाके के दौरान सदर थाना की पुलिस ने एक नाइजीरियन नौजवान को 200 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ काबू किया है। पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड लिया है और अब उससे पूछताछ जारी है।
थाना सदर के एसएचओ योगेश कुमार ने बताया कि उनकी पार्टी ने सिंघपुरा बाइपास पर पर गश्त कर रही थी कि खरड़ की ओर से आ रहे टेंपो में से उतरकर एक नौजवान (जो विदेशी लग रहा था, तेजी के साथ कालेवाल की ओर चल पड़ा) ने पुलिस पार्टी को देखकर एक लिफाफा खेतों में फेंक दिया। इसी दौरान पुलिस ने जब नाइजीरियन नागरिक को रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम डेविस ओहेनकोपनमा बताया। वह इस समय खरड़ की शिवजोत एन्क्लेव में रह रहा था। इसी दौरान पुलिस ने खेतों में फेंके पैकेट को उठाकर तलाशी ली तो उसमें एक पैकेट में 100 ग्राम हेरोइन तथा दूसरे पैकेट में 100 ग्राम सफेद रंग का नशीला पदार्थ निकला। बरामद किए नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय मार्किट में कीमत लाखों रुपए हैं।