नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
विज्ञापन
खरड़। बस स्टैंड के निकट सोमवार देर शाम डीआईजी नानक सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली।
अभियान में एसपी मोहाली, डीएसपी खरड़ निशांत सिंगला, सिटी थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस टीमों ने वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों और अन्य नियमों की जांच की। इस दौरान कई वाहनों पर जाली और काले शीशे पाए जाने पर मौके पर ही चालान काटे गए।
खरड़ सिटी थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि शहर के अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाकर जांच अभियान जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना है।