फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 540 ग्राम कोकीन और 10 हजार रुपये ड्रग मनी सहित नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने 540 ग्राम कोकीन और 10 हजार रुपये ड्रग मनी सहित एक नाइजीरियाई युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान 21 जून को गोल्डन एस्टेट खरड़ के नजदीक से पकड़ा। आरोपी एकजोआ मूल रूप से अबर्नस जिला इमो स्टेट अनामबरा नाइजीरिया का रहने वाला है।
विज्ञापन

वह इस समय गोल्डन एस्टेट सेक्टर-115 खरड़ में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर खरड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अफ्रीकन युवक स्टूडेंट्स वीजा पर भारत आया है। वह खरड़ एरिया में कोकीन की सप्लाई करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर गोल्डन एस्टेट की पहली मंजिल पर फ्लैट नंबर-116बी में रेड की। पुलिस को रेड के दौरान घर से एक बैग बरामद हुआ।
उसकी तलाशी लेने पर उसमें कोकीन, ड्रग मनी, आठ बड़ी और उस छोटे पैकेट (लिफाफे), एक डिजिटल कांटा, एक स्टील चम्मच और अलग-अलग तरह की रबड़ बरामद हुई। उसके पास उसका पासपोर्ट भी नहीं है। उसका वीजा भी खत्म हो चुका है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह दिल्ली एनसीआर से कोकीन की सप्लाई लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को फॉरेंसिक लैब भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें