फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : पढ़ाई के लिए वीजा लेकर भारत आया नाईजीरियाई बन गया नशा तस्कर, पुलिस ने हेरोइन समेत दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सीआईए स्टाफ ने नाईजीरियन तस्कर को स्कूटर पर नशे की सप्लाई करते हुए काबू किया है। आरोपी की पहचान अकिन टूडो हाल निवासी शिवजोत एन्क्लेव खरड़ के रूप में हुई। उससे साढ़े सात सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी स्टडी वीजा पर भारत आया था। खरड़ पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में कई और राज खुलने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि सीआईए स्टाफ ने टी प्वाइंट गांव सहौडा में नाकेबंदी की हुई थी। निजी कॉलेज से निकले एक नाईजीरियन ने पुलिस को देख स्कूटर दौड़ा दिया। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से साढ़े सात सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वह 2018 में स्टडी वीजा पर भारत आया था और खरड़ के एक निजी कॉलेज में बीबीए के छठे सेमेस्टर का छात्र है। आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से दिल्ली के द्वारिका से हेेरोइन लाकर यहां बेचने का धंधा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें