मोहाली। सोहाना पुलिस ने 5 ग्राम नशीले पदार्थ सहित एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। आरोपी से दो हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपी एजी चिपजोर फ्लिप है। उसके खिलाफ सोहाना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिस रिमांड पर है, उससे पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 100/104 में रेलवे ट्रैक के पास सड़क पा जा रहे थे, तो सामने से एक एक्टिवा आती दिखाई दी। गाड़ी के ड्राइवर ने सामने खड़ी पुलिस पार्टी को देखकर अपनी गाड़ी मोड़ने की कोशिश की। एएसआई ने अपने साथियों की मदद से एक्टिवा के ड्राइवर को रोका और उससे उसका नाम और पता पूछा। उसने अपना नाम एजी चिपजोर फ्लिप नाइजीरिया का रहने वाला बताया। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने तलाशी ली तो उसकी जेब से एक पारदर्शी वैक्स के लिफाफे में लिपटा सफेद पदार्थ मिला। जांच करने पर पता चला कि यह कोकीन है।