फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केटों में हो रहे अवैध कब्जों के लिए निगम जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। त्योहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले एक बार फिर मार्केटों में रेहड़ी-फड़ी वालो के अवैध कब्जों का मामला गर्मा गया है। इस मामले में अब इलाके के पार्षद व टाउन वेंडिंग कमेटी के कुलजीत सिंह बेदी भी आ गए हैं। उनका कहना है कि इन अवैध कब्जों के लिए कोई और नहीं बल्कि नगर निगम के अफसर जिम्मेदार हैं जो छह-छह महीने तक टाउन वेंडिंग कमेटी की मीटिंग तक नहीं बुलाते हैं। वह सोमवार को इस मामले में नगर निगम के कमिश्नर से मुलाकात करेंगे। साथ ही मांग करेंगे कि रेहड़ी-फड़ी वालों को मार्केटों से हटाने के लिए कार्रवाई की जाए ताकि त्योहारों के सीजन में लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन

पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने बताया कि नगर निगम ने कुछ समय पहले पूरे शहर में स्ट्रीट वेंडिंग सर्वे करवाया था। इसमें 993 रेहड़ी-फड़ी वाले सामने आए थे जिन्हें लाइसेंस व स्थान अलॉट करने के लिए कई बार सहमति बनी लेकिन यह काम सिरे नहीं चढ़ पाया। लोगों की सुविधा के लिए मोहाली नगर निगम को भी चंडीगढ़ की राह पर चलना होगा। मार्केटों में रेहड़ियां बढ़ने से गुजरने में भी दिककत आ रही है। वहीं अगर कोई हादसा हो जाए तो स्थिति और भी खराब हो जाएगी। रेहड़ी-फड़ी वालों की वजह से दुकानदारों का व्यापार भी ठप हो गया है।
नगर निगम वाले डीसी की मेहनत पर फेर रहे हैं पानी
जानकारी के मुताबिक जब डीसी गिरीश दियालन ने ज्वाइन किया था। इस दौरान उन्होंने शहर की समस्याओं को दूर करने के लिए पूरे इलाके का दौरा किया था। इसके बाद मार्केटों के एंट्री व एगिज्ट प्वाइंट पर लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए मार्केटों में किनारों पर स्लिप रोड बनाए थे। इसके अलावा अवैध कब्जे हटाने के लिए निगम स्टाफ को उचित कार्रवाई करने के कहा था लेकिन अभी तक यह काम अधर में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें