फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव की वार्डबंदी का नक्शा नहीं हुआ जारी, पार्षद नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नगर परिषद के चुनाव को कुछ ही समय बचा हुआ है। नयागांव के लोगों और पार्षदों प्रशासन ओर मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहना है सभी जगह 12 दिसंबर 2025 को नई वार्ड बंदी के लिए वार्डों के नक्शे, नोटिफिकेशन और लोगों के एतराज मांगे जा रहे हैं, लेकिन नयागांव नगर परिषद में आज तक नई वार्ड बंदी का कोई नोटिफिकेशन, वार्डों का नया नक्शा तक नहीं लगाया गया। न ही लोगों के एतराज मांगे गए।
विज्ञापन



नई वार्डबंदी का नक्शा समय रहते नयागांव नगर परिषद में सार्वजनिक नहीं किया जा रहा न ही नोटिस बोर्ड पर लगाया जा रहा है जोकि गलत है। चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को इस बात से काफी निराशा है निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए समय रहते नई वार्ड बंदी का नक्शा लगाना जरूरी। लेकिन नयागांव नगर परिषद में ऐसा नहीं देखा जा रहा यहा प्रशासन और सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे है आखिर देरी क्यों?- पार्षद हरमेश कटारिया, नट्टू नयागांव
हमारी प्रशासन और सरकार से मांग है जल्द से जल्द नगर परिषद ऑफिस में नोटिस बोर्ड पर नया वार्ड बंदी का नक्शा लगाया जाए ताकि समय रहते लोगों को इसकी जानकारी मिले। ताकि समय पर नगर परिषद के निष्पक्ष चुनाव हो सके। - सुरेंद्र कोशिश बबल,पूर्व पार्षद, नयागांव
विज्ञापन


अभी सरकार की तरफ से हमारे पास नई वार्डबंदी की कोई नोटिफिकेशन या नक्शा नहीं आया है जैसे ही हमारे पास नई वार्डबंदी का नक्शा आएगा नोटिस बोर्ड पर लगा दिया जाएगा। - मनप्रीत सिंह, नगर परिषद अधिकारी नयागांव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें