फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी के सर्वे में नए वेंडर्स बने मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। स्ट्रीट वेंडर्स के सर्वे के दौरान रोजाना मिलने वाले नए वेंडर्स सर्वे करने वाली टीम के लिए मुसीबत बन गए हैं। सर्वे की टीम पुराने वेंडर्स का सर्वे करके आ जाती है और उसके बाद वहीं पर दो दिन बाद उनको नए वेंडर्स मिल जाते हैं। सर्वे टीम के प्रमुख इस मामले को लेकर अब नगर काउंसिल के ईओ से मुलाकात करेंगे। ध्यान रहे कि जीरकपुर में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए पॉलिसी लागू करने को लेकर यहां सर्वे किया जा रहा है। एक अधिकारी के अनुसार यहां पांच हजार स्ट्रीट वेंडर्स हैं। जिनको सर्वे के बाद वेंडिंग जोन में बैठाने की व्यवस्था की जानी है। सर्वे अधिकारी रविंदर पाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सर्वे के दौरान कई स्थानों पर एकदम नए वेंडर्स मिले हैं। उनको सर्वे में शामिल किया जाएगा या नहीं, इस मामले संबंधी अधिकारियों से बैठक करके ही तय किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें