फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-7 ईएसआई अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड यूनिट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विधायक कुलवंत सिंह ने फेज-7 स्थित सरकारी ईएसआई अस्पताल में नवस्थापित हाई-डेफिनिशन अल्ट्रासाउंड यूनिट का उद्घाटन किया। इस पहल से औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

नई सुविधा के तहत एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की गई है, जिससे मरीजों को सटीक और त्वरित जांच की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, विधायक ने घोषणा की कि अस्पताल में ब्लड बैंक यूनिट भी जल्द स्थापित की जाएगी।
भविष्य की योजनाओं में सेक्टर-66 में नया ईएसआई या सिविल अस्पताल बनाना शामिल है, जिससे मौजूदा जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पर बोझ कम होगा। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ-साथ दो डेडिकेटेड एम्बुलेंस सेवा भी शुरू की गई है।
विज्ञापन

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आम लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्ध है। ‘आम आदमी क्लिनिक’ पहले ही लोगों के घरों के पास मुफ्त दवाएं और डायग्नोस्टिक टेस्ट उपलब्ध करा रहे हैं।
इस अवसर पर प्रमुख उद्योगपति और एसोसिएशन पदाधिकारी भी मौजूद थे, जिनमें जसबीर सिंह (एमआईए ईएसआई कमेटी), बलजीत सिंह (मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन), हरिंदरपाल सिंह, राजेश विग, के.एस. माहल, परमजीत सिंह सैणी, अशोक गुप्ता और मार्केट कमेटी मोहाली के चेयरमैन गोविंद मित्तल शामिल थे।

अल्ट्रासाउंड यूनिट की शुरुआत से अस्पताल की सबसे बड़ी कमी पूरी हो गई है और जल्द ही ब्लड बैंक की सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी, जिससे गंभीर मरीजों के लिए तुरंत रक्त उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

डॉ. हरप्रीत कौर धालीवाल, एसएमओ, ईएसआई अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें