फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली : कोहिनूर कॉलोनी में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन, नहीं होगी पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। वार्ड नंबर 9 की कोहिनूर कॉलोनी में लगाए ट्यूबवेल का उद्धाटन काउंसिल प्रधान रणजीत सिंह जीती पडियाला ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे शहर के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में पानी की समस्या पिछले समय से चली आ रही है, लेकिन इस ट्यूबवेल के चलने से शहरवासियों की पानी की समस्या दूर होगी। पानी की समस्या के पक्के हल के लिए शहर को कजौली वाटर वर्कर्स के साथ जोड़ना समय की जरूरत है। इसके लिए यत्न किए जा रहे हैं। ईओ गुरदीप सिंह ने कहा कि कोविड के समय में शहर वासियों को हर पक्ष से सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए काउंसिल यत्नशील है। इस मौके पर पार्षद रमाकांत कालीया, नंदीपाल बंसल, दीपक गौतम, हैप्पी धीमान, दिनेश गौतम सहित कई व्यक्ति उपस्थित थे।
पार्षद बोले- हमसे किया भेदभाव
वार्ड नंबर 9 की पार्षद भावना शर्मा ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि यह ट्यूबवेल उनके वार्ड में आता है, लेकिन काउंसिल की ओर से करवाए इस समागम केे लिए उनको संदेश भी नहीं भेजा गया। वहीं, अनेकों गैर पार्षद चहेतों को बुलाया गया है। वार्ड 10 के पार्षद बहादुर सिंह ओके ने कहा कि ट्यूबवेल वार्ड नंबर 9 और 10 के लोगों के लिए लगाया गया है जबकि उनको इस समागम के लिए कोई बुलावा नहीं भेजा गया।
विज्ञापन

आज ही काउंसिल का अधिकतर चार्ज संभाला है। समागम संबंधी सूचना मिलने के बाद मैं भी यहां गया था। वहीं, व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज डालकर समागम की सूचना पार्षदों को दी गई थी। -गुरदीप सिंह, कार्यसाधक अफसर, नगर काउंसिल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें