फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुईं नई नियुक्तियां, समाज के मुद्दों पर भी हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का 11 व 12 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। अधिवेशन में देशभर के 24 राज्यों से आए प्रतिनिधियों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजा मानवेन्द्र सिंह ने अधिवेशन के दौरान संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा कर युवराज ऋषिराज सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष, टिक्का शिवेंद्र पाल कुटलैहड़ को यूथ विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष और इंदु तोमर को महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

अधिवेशन में मुख्य रूप से जातिगत आरक्षण के स्थान पर आर्थिक आधार लागू करने, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन, महाराणा प्रताप जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने और यूजीसी कानून में पुनर्विचार करने जैसे मुद्दों पर गंभीरता से मंथन किया गया। साथ ही क्षत्रिय इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने, समाज की विरासती किले, महल व धरोहरों के संरक्षण के लिए पुरातत्व विभाग से अपील करने का निर्णय लिया गया। महासभा ने यह भी मांग उठाई कि देश की आजादी और ऐतिहासिक योगदान को देखकर क्षत्रिय समाज के किसी सदस्य को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। इसके लिए केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके अलावा गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा सहायता, सामूहिक विवाह, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन तथा दहेज, नशा और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें