अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित घोलूमाजरा के पास सुरक्षा इंक्लेव में झगड़े के दौरान भतीजे ने अपने चाचा को गोली मार कर घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी अपने चाचा को गाड़ी में लेटाकर अंबाला की ओर फरार हो गया। ताजा जानकारी मिलने तक पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
फिलहाल पुलिस गाड़ी की तलाश कर रही है।