फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग को लेकर पड़ोसी आपस में टकराए, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर का बलटाना एरिया पुराना होने के कारण सड़के भी नक्शों के मुताबिक छोटी हैं। इस कारण किसी भी सोसायटी में न तो कोई बड़ी सड़क है और न ही पार्किंग की जगह है। इस कारण आए दिन पार्किंग को लेकर झगड़े होते रहते हैं। बीते दो दिन पहले बलटाना के सैनी विहार निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर पार्किंग को लेकर मारपीट करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता रिषभ उर्फ रिशु निवासी सैनी विहार फेस-2 बलटाना ने बताया कि वह किराए के मकान में अपने रिश्तेदार के घर रहता है। दो दिन पहले करीब 12 बजे मैंने अपना मोटरसाइकिल गेट के बाहर खड़ा किया था और सड़क के दूसरी ओर एक कार खड़ी थी। पीछे से एक ऑल्टो कार चालक आया जो लगातार हॉर्न बजा जा रहा था। जैसे ही वह नीचे आया तो ऑल्टो कार चालक बोला कि वह किराएदार है तो किराएदार की तरह रहे और गाली गलोच शुरू कर दी। इसके बाद विरोध किया तो उसने हाथापाई शुरू कर दी। यह देख ऑल्टो कार चालक का साला करण भी वहां आ गया और उसने गाड़ी से रॉड निकालकर उस पर हमला कर दिया। यह देख उनकी रिश्तेदार सीमा उसको छुड़वाने आई तो उन्होंने उसकी नाक पर भी वार कर दिया। उसकी नाक से खून बहने लगा और वह नीचे गिर गई। इस पर लोग जमा होने लगे और हमलावर उनको जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के बाद उन्होंने थाना जीरकपुर में शिकायत दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि रिषभ की शिकायत पर आरोपी जितेंद्र निवासी धनास चंडीगढ़ और करण निवासी सैनी विहार फेस-2 के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें