फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : आगे-आगे पुलिस वाले और हथकड़ी लगे आरोपी पीछे-पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस अक्सर अपराधियों के पीछे चलती है और अपराधी आगे। लेकिन मोहाली में यह नजारा इसके उलट देखने को मिला। पुलिस वाले आरोपियों को जेल बाहर लेकर जाते ही एकदम बेफिक्र हो जाते हैं। यह लापरवाही इतनी बड़ी होती है कि पुलिस से एकदम अलग आरोपी हथकड़ी संभाले चलते हैं और उनके पास पूरा मौका होता है कि वह यहां से नौ दो ग्यारह हो जाएं। शनिवार को ऐसा ही नजारा दिखाई दिया फेज-6 के सिविल अस्पताल देखने को मिला। यहां दो पुलिस वाले दो अपराधियों को हथकड़ी लगाकर मेडिकल के लिए लाए थे। लेकिन यहां पुलिस वाले आगे-आगे और दोनों अपराधी काफी दूर पीछे-पीछे चल रहे थे। इन दोनों ही आरोपियों को फेज-1 थाना की पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। उनका मेडिकल चेकअप करवाने के लिए करीब दोपहर करीब 2 बजे इसी थाने के दो पुलिसकर्मी लेकर आए थे। करीब आधे घंटे तक आरोपियों की मेडिकल जांच की गई। इस बाद दोनों पुलिस कर्मी आगे आगे चलने लगे और आरोपी पीछे पीछे। आरोपियों की हथकड़ी में आमतौर पर एक रस्सी बंधी होती है जिसकी लगाम पुलिस वालों के पास होती है। लेकिन यहां ऐसा नहीं था।
विज्ञापन


कोर्ट में पुलिस हिरासत से आरोपी हो चुका है फरार
सेक्टर-76 स्थित जिला अदालत से 15 जुलाई 2023 को को एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था। उसकी पहचान दलबीर खान वासी गांव कंडाला के रूप में हुई थी। दो आरोपियों को पुलिस मुलाजिम अदालत में पेश करने के लिए ले जा रहे थे। वहां से पुलिस को धक्का देकर एक आरोपी फरार हो गया था।

सिविल अस्पताल में आया था एक और मामला
21 फरवरी 2023 को सिविल अस्पताल में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जिसके दौरान मटौर थाना के दो पुलिस कर्मियों ने एक एचआईवी पॉजिटिव आरोपी की जांच करवाने लेकर आए थे, जिसकी लगाम पुलिस कर्मियों ने उसके ही हाथ में दे दी थी। इस आरोपी पर बीस महंगी साइकिलें चोरी करके सस्ते दामों में बेचने का आरोप था।
विज्ञापन



यह बेहद गंभीर बात है। ऐसी लापरवाही पुलिस के कर्मचारियों द्वारा एकदम नहीं की जानी चाहिए। फेज-1 थाना के एसएचओ सुखबीर सिंह से संबंध में बात करके जवाब मांगा जाएगा। -मोहित अग्रवाल, डीएसपी सिटी-1
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें