नयागांव। नयागांव इलाके के लोग काफी सालों से नयागांव में ही अपना फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने की मांग कर रहे थे जो मांग अब कहीं जाकर पूरी होती नजर आ रही है। 15वें वित्त आयोग के अनुदान के अंतर्गत पंजाब के 13 अग्निशमन केंद्रों के निर्माण हेतु कुल 24,67,01,000/- रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इन 13 अग्निशमन केंद्रों में नयागांव नगर परिषद का नाम भी शामिल किया गया है। खरड़ हलके की विधायक अनमोल गगन मान के प्रयासों द्वारा नयागांव इलाके के लिए अपना फायर ब्रिगेड स्टेशन की मांग लंबे समय से चली आ रही थी जो अब पूरी हुई। आम आदमी पार्टी के नयागांव इंचार्ज अनिल भाटिया (सोनू) और ब्लॉक प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि अब जल्द ही नयागांव को अपना फायर ब्रिगेड स्टेशन मिलेगा जिसके लिए नप द्वारा जगह देखी जा रही है।
अमर उजाला समाचारपत्र ने अपने 9 मई 2025 और अन्य तारीखों के एडिशन में नयागांव इलाके के लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से कई बार छापा जिसका संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार ने नयागांव नगर परिषद इलाके में फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने के लिए 1 करोड़ 89 लाख रुपए की अलॉटमेंट की है।
-
जल्द ही फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा
15वें वित्त आयोग के अनुदान के अंतर्गत पंजाब के 13 शहरों में फायर ब्रिगेड स्टेशन के निर्माण के लिए नयागांव नगर परिषद का नाम भी शामिल किया गया है। नयागांव नगर परिषद इलाके में फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने के लिए 1 करोड़ 89 लाख रुपए की अलॉटमेंट हुई है। जल्द ही फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने के लिए जगह देखी जाएगी और अन्य फॉर्मेलिटी पूरी होते ही नयागांव में अपना फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। - रवनीत सिंह, नगर परिषद अधिकारी नयागांव