कालका। नवीन कुमार ने जीआरपी कालका थाना प्रभारी का पदभार संभाल लिया है। वहीं उर्मिला देवी का तबादला चंडीगढ़ हो गया है। पदभार संभालने के बाद नवीन कुमार ने अपने स्टॉफ के साथ बैठक कर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। इसके बाद कालका रेलवे स्टेशन का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अपने स्टाफ को आदेश दिया कि यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि स्टेशन व उसके आसपास कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत इसकी सूचना जीआरपी थाने में दें।