फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मास्टर प्लान की रोड नहीं बनी तो संगठनों ने किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सेक्टर 123, 124 और 125 की रेजिडेंट और मार्केट एसोसिएशनों ने सोमवार को एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह रोष प्रदर्शन खरड़ मास्टर प्लान 2010 के अनुसार पास की गई महत्वपूर्ण रोड के निर्माण की लंबे समय से चली आ रही लापरवाही को लेकर किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसोसिएशनों के प्रवक्ताओं ने बताया कि गमाडा ने एक प्रोजेक्ट के लिए 18 सौ एकड़ जमीन प्राप्त की थी, परंतु जो दो सौ फुट सड़क बनाई जानी थी, वह 15 सालों से लटक रही है।
इस तरफ किसी का ध्यान नहीं है। यह रोड न केवल इलाके में रहने वालों के लिए इमरजेंसी सेवाएं, स्कूल और मार्केट तक पहुंचने के लिए बहुत जरूरी है। इन सेक्टरों में रह रही आम जनता को भी रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि इतनी बड़ी योजना की तैयारी हो चुकी है परंतु 2010 से लंबित पड़े इस सड़क के निर्माण की ओर किसी का ध्यान नही है। इस कारण यहां के निवासियों को बारिश के दिनों में पानी खड़ा होना, दुर्घटनाओं का खतरा तथा बच्चों और बजुर्गों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारेबाजी कर सरकार और संबंधित विभागों से मांग की है कि तुरंत इस रोड का निर्माण शुरू किया जाए। चेतावनी देकर कहा कि यदि सड़क का निर्माण कार्य जल्दी शुरू न करवाया गया तो बड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा।
एसोसिएशनों ने सरकार और गमाडा से इस ओर तुरंत ध्यान देने की मांग की है। इस अवसर पर मनिंदर सिंह प्रधान मार्केट एसोसिएशन सेक्टर- 124 तथा सेक्टर 125, मलकीत सिंह प्रधान आरडब्ल्यूए सेक्टर 124, राजेश कुमार प्रधान ग्लोबल सिटी, हरप्रीत सिंह प्रधान गुरुद्वारा श्री गुरू गोबिंद सिंह सिंह सभा सेक्टर 123, राकेश सियाल, पवन कुमार, सतनाम सिंह, प्रीत सिंह तथा बिलावल सिंह शोरूम के मालिक समेत सेक्टर 123, 124, 125 के निवासी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें