फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेजधार हथियार से नंदी पर वार, गौ सेवकों ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


नयागांव। न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से नंदी बैल के पैर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चोट इतनी गहरी थी कि बैल को चलने-फिरने में भी परेशानी हो रही थी। सूचना मिलते ही गौ सेवक संजीव शर्मा और राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल नंदी बैल को गांव माजरा पहुंचाकर प्राथमिक उपचार किया और डॉक्टर को बुलाकर इलाज शुरू करवाया। बाद में गौ सेवा समिति मोहाली के सदस्यों की मदद से उसे बेहतर उपचार के लिए मोहाली भेजा गया। गौ सेवकों ने लोगों से अपील की कि पशुओं को भगाने के लिए तेजधार हथियारों का इस्तेमाल न करें। बेजुबान पशुओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और उन्हें चोट न पहुंचाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें