कुराली। शहर की नामिया ने डीडी पंजाबी के रियलटी शो किसमें कितना है दम में भाग लेते हुए पहला स्थान प्राप्त करके शहर का नाम रोशन किया है। नामिया भसीन के पिता सनी भसीन ने बताया कि उनकी बेटी नामिया ने डीडी पंजाबी के रियलटी शो किसमें कितना है दम में भाग लिया। इसमें अन्य राज्यों से आए बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस शो में नामिया ने प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। सनी ने बताया कि उनकी बेटी पांचवीं कक्षा की छात्रा है। इस शो में उन्होंने पहला स्थान लेकर अपने शहर और पंजाब का नाम रोशन किया है। नामिया को प्रबंधकों की ओर से सम्मानित किया गया है।