फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर परिषद 1.51 करोड़ में दो स्वीपिंग मशीन, 92 लाख में खरीदेगा दो टिप्पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर । करीब डेढ़ वर्ष पहले नगर परिषद जीरकपुर की हाउस मीटिंग में एक एजेंडा रखा गया था। इसमें शहर की सड़कों के किनारों से कूड़ा उठाने के लिए दो टिप्पर खरीदने का प्रस्ताव रखा गया था। इसके अलावा शहर की सड़कों की सफाई करने के लिए स्वीपिंग मशीन खरीदने का भी प्रस्ताव रखा गया था। डेढ़ साल तक इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब फिर से नगर परिषद टिप्पर और स्वीपिंग मशीन खरीदने के लिए काम कर रहा है। इन मशीनों के आने के बाद शहर की सड़कों की सफाई नियमित रूप से की जाया करेगी। यह स्वीपिंग मशीन एक बार में ही कई सफाई कर्मचारियों का काम कर सकती है।
विज्ञापन

इसके अलावा लोगों द्वारा जो कूड़ा सड़क के किनारे फेंक दिया जाता है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उसे उठाने के लिए नगर परिषद द्वारा 92 लाख रुपए की लागत से दो टिप्पर मंगवाए जा रहे हैं। उनके आने के बाद नियमित रूप से सड़कों के किनारे से कूड़ा उठाया जाएगा और उसे सीधे डंपिंग ग्राउंड में गिराया जाएगा।

नगर परिषद द्वारा करीब 92 लाख की लागत से दो टिप्पर खरीदे जा रहे हैं और अंदाजन 1.51 करोड़ रुपये की लागत से दो स्वीपिंग मशीन खरीदी जा रही है। जिस संबंधी इसी हफ्ते टेंडर लगाया जाएगा, जिसकी 21 दिन की प्रक्रिया होती है। 21 दिन के बाद इनकी खरीद की जाएगी। जिससे शहर में होने वाली सफाई में भारी सुविधा मिलेगी। - चरणपाल सिंह, म्यूनिसिपल इंजीनियर, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें