फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गुरुद्वारा सचखंड साहिब खानपुर में निकाला नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। दसवें पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सचखंड साहिब खानपुर की प्रबंधक कमेटी ने संगत और नगर निवासियों के सहयोग से पांच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन सजाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार हरजीत सिंह खानपुर ने बताया कि यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से अरदास करने के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में पांच प्यारों के नेतृत्व में रवाना होकर पुरानी मोरिंडा रोड़, बस स्टैंड चौक, खरड़- कुराली हाईवे, लुधियाना हाईवे से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब में आकर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में अलग-अलग रागी जत्थों ने कीर्तन करके संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन का जगह-जगह फूलों की बारिश करके स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार 5 फरवरी को भोग डालने के बाद रागी जत्थों द्वारा संगत को कीर्तन और कथा करके निहाल किया जाएगा। समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर भी बांटा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें