मोहाली में सोमवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर शहर में पांच प्यारों की अगुवाई में न?
- फोटो : MOHALI
मोहाली। सिखों के 9वें गुरु श्री तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर फेज-4 स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा की ओर से सोमवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस नगर कीर्तन में शामिल संगतों के लिए जगह-जगह रास्ते में लोगों की ओर से लंगर लगाया गया था। यह नगर कीर्तन गुुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब से शुरू होकर फेज-4 और 5 की डिवाइडिंग रोड से बोगनवेलिया पार्क और इसके बाद फेज-3/5 के लाइट प्वाइंट से होते हुए गुरुद्वारा श्री साचा धन साहिब, अंबा वाला चौक, गुरुद्वारा श्री अंब साहिब से फेज-9 स्थित गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। इस दौरान शामिल हुए रागी जत्थों ने श्रद्धालुओं को गुरु की वाणी से निहाल किया।