फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर 14.3 लाख ठगे, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 14.3 लाख ठगे, तीन पर केस
विज्ञापन

मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी स्थित एक इमिग्रेशन कंपनी के तीन लोगों के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर 14.3 लाख की ठगी के आरोप केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान दीपक अरोड़ा उर्फ जयदीप, डॉली अरोड़ा दोनों निवासी खरड़ और परगट सिंह उर्फ करनदीप सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस को शिकायत दी शिकायत में अभिषेक कुमार ने कहा कि एक इमिग्रेशन कंपनी ने विदेश भेजने के नाम पर उससे और कुछ अन्य लोगों से लाखों रुपए लिए। बाद में आरोपियों ने उन्हें न विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। जब उन्होंने उनसे पैसे मांगे तो वह टालमटोल करने लगे। इससे परेशान होकर उन्होंने एसएसपी को शिकायत दी। इस पर उन्होंने डीएसपी (आर्थिक अपराध और साइबर क्राइम) को जांच करने के लिए कहा। इसके बाद उनके द्वारा आई रिपोर्ट पर डीडीए लीगल से सलाह लेकर एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें