फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिजली के लंबे कट से पावरकॉम के ही दफ्तर में रूका काम, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के लंबे कट से पावरकॉम के ही दफ्तर में रुका काम, लोग हुए परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। सोमवार को शहर में सुबह 9 बजे से लेकर 5 बजे तक बिजली का कट लगा रहा। इसकी चेतावनी बिजली विभाग ने एक दिन पहले ही दे दी थी। बिजली विभाग की ओर जरूरी मरम्मत के चलते घोषित कट लगाया गया था। लेकिन जो लोग सोमवार को बिजली विभाग के दफ्तर काम करवाने पहुंचे वह घंटों परेशान होते रहे। हालांकि एक्सईएन साहिब का कहना है कि जरूरी मरम्मत के चलते टेक्निकल स्टॉफ मरम्मत में लगा हुआ था और शहर के आधे हिस्से में लाइट थी तो कुछ स्टॉफ को मेरे दफ्तर में काम के लिए बुलाया हुआ था और एसडीओ किसी काम के लिए पटियाला गए हुए थे।
लेकिन बिजली न होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं काम करवाने आए लोगों ने बताया कि भले बिजली न हो लेकिन किसी ना किसी को तो दफ्तर में मौजूद रहना चाहिए था ताकि लोगों को बिल के अलावा बाकी कामों के बारे में जानकारी मिल सके। लेकिन घंटों के इंतजार करने के बाद वहां को भी अधिकारी या कर्मचारी नही मिला। दफ्तर की सभी सीटें खाली पड़ी थी। वहीं इस संबंधी सफाई देते हुए एसडीओ हेमंत कुमार ने बताया कि स्टॉफ बाहर ही बैठा था। मैं विभाग के किसी काम से पटियाला गया हुआ था मैं सवा तीन बजे आया था तो स्टॉफ वहां था कुछ लोग बाहर बैठे थे। विभाग के दो अधिकारी को बातों में फर्क आना कहीं न कहीं लापरवाही की ओर इशारा करता है। जबकि काम करवाने आए लोगों ने बताया कि 11 बजे से लेकर उन्होंने एक घंटा इंतजार किया, तो जाकर एक व्यक्ति ने बताया कि आज बिजली का कट है तो आज काम नही होगा। इस दौरान लोगों ने कहा कि अब कौन सा सर्दी का मौसम है जो उन्हें गर्मी लग रही थी। काम नही होगा लेकिन जानकारी देने के लिए या बाकी काम के लिए कोई तो होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
मैं विभाग के काम से पटियाला दफ्तर गया हुआ था। जब मैं वापिस आया तो स्टॉफ मौजूद था और कुछ लोग बाहर बैठे हुए थे। -हेमंत कुमार, एसडीओ पावरकॉम, जीरकपुर।

कोट्स
बिजली कट के चलते कुछ टेक्निकल स्टॉफ मरम्मत करने में लगा हुआ था और कुछ लोग मेरे दफ्तर में लाइट होने के चलते काम कर रहे थे। -सुरिंदर सिंह बैंस, एक्सईएन पावरकाॅम। विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें